फिरोज़ाबाद: पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर खुले में शराब पीने वालों पर की कार्रवाई, 559 व्यक्तियों को लिया हिरासत में
फ़िरोज़ाबाद पुलिस कप्तान के आदेश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वालो पर बड़ी कार्यवाही की है। थाना रसूलपुर समेत और जिले की पुलिस ने 559 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। जिसमे 424 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 34 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस के इस अभियान से हड़कंप मचा हुआ है।