अकबरपुर: माती रिजर्व पुलिस लाइन में GST चोरी की विवेचना के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संयुक्त निदेशक अभियोजन अजय कुमार श्रीवास्तव एवं ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी अविनाश चतुर्वेदी की उपस्थित में माती रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य GST चोरी से संबंधित मामलों की विवेचना को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाना था।