हरसूद: 1 अप्रैल से नगर परिषद छनेरा, नया हरसूद के कर्मचारी करेंगे शुल्क वसूली
Harsud, Khandwa | Mar 30, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद द्वारा मार्च माह में बाजार फीस वसूली ठेका के टेंडर नहीं निकाल पाने के कारण बाजार फीस वसूली ठेका नीलाम नहीं हो पाया है। जिसके चलते 1 अप्रैल से नगर परिषद के कर्मचारी नया हरसूद में लगने वाले हाट बाजार तथा छनेरा हाट बाजार एवं बाजार क्षेत्र की फीस वसूली करेंगे।