हेरहंज: हेरहंज के नए थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा, 'शांति और सुरक्षा मेरी पहली प्राथमिकता'
हेरहंज थाना के नए थाना प्रभारी के रूप में सत्येंद्र कुमार ने पदभार ग्रहण कर लिया है। योगदान देने के बाद उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और आम लोगों को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने का संकल्प जताया।उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।उन्होंने कहा कि पुलिस आम जनता के बीच समन्वय बनाकर काम हो