पिपरा: हरिहरगंज प्रखंड में कई स्थानों पर मनाई गई अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता के विचारों पर चलने का लिया संकल्प
Pipra, Palamu | Apr 14, 2026 हरिहरगंज प्रखंड के भगत तेंदुआ मेन रोड़ स्थित डॉ गणपत पासवान के आवास पर मंगलवार के दोपहर 1:00 बजे आजसू पार्टी द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर फूल-माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव जितेंद्र विश्वकर्मा ने किया।