खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने नापासर में सुनी आमजन की समस्याएं, आए 219 प्रकरण
क्षेत्र को समर्पित किए विभिन्न विकास कार्य
बीकानेर, 31 जुलाई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को नापासर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों और कस्बावासियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए।
नगरपालिका परिसर में प्रातः 11 बजे से शुरू जनसुनवाई देर शाम तक चली। इस दौरान कुल 219 प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई में क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्र के वार्डों से आए लोगों ने पेयजल, विद्युत, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा, नगरीय निकाय तथा अन्य जनसुविधाओं से जुड़े प्रकरण मंत्री के समक्ष रखे।
जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और अनेक मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश