रैपुरा: रैपुरा में 15 मई तक चलेगा ई-केवायसी का विशेष अभियान, जिले में 1 लाख 57 हजार से अधिक ई-केवायसी शेष
Raipura, Panna | May 7, 2025 राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 अंतर्गत संचालित लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के सुचारू क्रियान्वयन के लिए हितग्राहियों की वास्तविक पहचान हेतु ई-केवायसी का विशेष अभियान रैपुरा सहित जिले में आगामी 15 मई तक निरंतर संचालित रहेगा। अभियान में शत-प्रतिशत हितग्राहियों की ई-केवायसी पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए गए है।