रैपुरा: भरवारा तालाब में कीटनाशक डालने का मामला, ग्रामीणों ने पंचायत पर नियमों का उल्लंघन कर सिंघाड़े लगाने की अनुमति देने का आरोप लगाया
Raipura, Panna | May 5, 2025 भरवारा ग्राम में निस्तारी तालाब में कीटनाशक डालने से मवेशियों को जान का जोखिम है। ग्रामीणों ने कीटनाशक डालने पर रोक लगाने की मांग की है, जिससे फिर कोई हादसा न होने पाए। बतादें की आज ग्रामवासियो जे बताया कि कीटनाशक डालने के बाद तालाब का पानी पीने से दो भैंस की मौत हो गई थी। ग्रामीणों को आशंका है कि कीटनाशक से और भी मवेशियों की मौत हो सकती है।