ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर के महाजनटोला में जर्जर सड़क पर ई-रिक्शा पलटने से बढ़ी परेशानी, तीन दिनों में सात लोग जख्मी
ब्रह्मपुर नगर पंचायत क्षेत्र में जर्जर सड़क व्यवस्था एक बार फिर गंभीर चिंता का विषय बन गई है। महाजनटोला पोस्ट ऑफिस के समीप अनुसूचित बस्ती के पास स्थित सड़क पर बुधवार की सुबह 11 बजे भी एक हादसा होते-होते टल गया। यह लगातार तीसरा दिन है जब खराब सड़क की वजह से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बचा।