ललितपुर: ग्राम रजवारा के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार युवक को रौंदा, लगभग 100 मीटर तक घिसटने से हुई दर्दनाक मौत
जनपद ललितपुर के ग्राम रजवारा के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। बस की रफ्तार तेज होने के कारण बाइक एवं युवक बस में फंस गए। जिसके चलते लगभग 100 मीटर तक घिसटने के कारण युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।