लखीसराय: 1 कट्ठा 17 धूर जमीन के लिए खूनी संघर्ष,कवैया थाना क्षेत्र की घटना
लखीसराय में महज 1 कट्ठा 17 धूर जमीन ने सगे भाइयों के रिश्तों को खून से रंग दिया। मामला कवैया थाना क्षेत्र के लाल पहाड़ी का है। बताया जा रहा है कि छह भाइयों के परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई, लेकिन पंचायत के फैसले पर एक पक्ष ने पक्षपात का आरोप लगाया।