रतनगढ़: गांव भींचरी के ग्रामीणों ने रतनगढ़ पुलिस थाने में दिया परिवाद, असामाजिक तत्वों को पाबंद करने की मांग की
रतनगढ तहसील के गांव भींचरी के ग्रामीण आज सरपंच प्रतिनिधि पवनसिंह कुसुमदेसर के नेतृत्व में रतनगढ पुलिस थाने में परिवाद दिया है। परिवाद में लिखा है कि गांव में कुछ असामाजिक तत्व गांव में पिछले कुछ दिनों से छोटी-मोटी घटनाएं कर रहे है। उन्हें पाबंद किया जाए ताकि भविष्य में कोई बड़ी घटना ना घट सके।