पिंड्रा: सलारपुर में पार्षद के खिलाफ स्थानीय लोगों ने किया प्रदर्शन, नगर निगम की जमीन पर कब्जा का लगाया आरोप
वाराणसी के सलारपुर में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है की बारात घर बनाए जाने वाले प्रस्तावित जमीन पर स्थानीय पार्षद के द्वारा कब्जा किया जा रहा है। ऐसे में सैकड़ो की संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने नगर निगम को एक मांग पत्र सौंपा।