मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू में नीट परीक्षा में हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग, मची भगदड़
पलामू के मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी कॉलेज में नीट परीक्षा में हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने रविवार रात 10 बजे हल्का बल प्रयोग किया। कुछ दूर तक हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ा गया। इसके बाद प्रशासनिक टीम कॉलेज से बाहर निकली और छात्र-छात्राओं को भी उनके घर भेजा। बल प्रयोग किए जाने पर कुछ लोगों को चोटे भी आई है। जिन्हें इलाज के लिए एमएमसीएच में ले जाया गया