कायमगंज: गांव नगला कोठी निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर खाया जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
कायमगंज कोतवाली के गांव नगला कोठी निवासी 17 वर्षीय प्रांजुल पुत्री गिरेंद्र की माँ सत्यवती ने किसी बात को लेकर डांट दिया था तभी उसने गुस्से में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया।जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।घर वालों ने सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया।वहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जिला अस्पताल लोहिया में ड्यूटी पर तैनात डॉ ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।