पटना ग्रामीण: कंकड़बाग पुलिस ने चार बाइक चोर को किया गिरफ्तार, एक बाइक बरामद
पटना पुलिस लगातार बाइक चोरों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में कंड़बाग थाने की पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार बाइक चोर को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक चोरी की बाइक भी बरामद की है। पूछताछ के दौरान कई मामलों का खुलासा हुआ है। कंकड़बाग थानाध्यक्ष ने इसकी पुष्टि की है।