चित्रकूट प्रधानमंत्री आवास के नाम पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म,
चित्रकूट जनपद के सरधुआ थाना में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के बहाने एक महिला और उसके पति को झांसा देकर बुलाने और महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। सरधुआ थाना क्षेत्र के ग्राम नैनी बांगर की रहने वाली पीड़िता भोली सिंह, पत्नी रामबचन सिंह ने बताया कि 15 जून को उनके ही गाँव के दो व्यक्ति दादू सोरइहा पुत्र नानकू, और रज्जू रूपौलिया पुत्र स्वर्गीय बब्बू रूपौलिया ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा दिया। दोनों आरोपियों ने कागजात के बहाने पीड़िता और उसके पति को राजापुर बुलाया।
पीड़िता ने बताया कि राजापुर पहुंचने पर आरोपियों ने उन्हें दिनभर बिठाए रखा। शाम करीब 4 बजे उन्हें कोई ठंडा पेय पदार्थ (कोल्ड ड्रिंक) पिलाया गया, जिसमें कथित तौर पर नशीला पदार्थ मिला था। इसे पीने के बाद पीड़िता के पति को उल्टियां होने लगीं और वह बेहोश हो गया।
पति के बेहोश होने पर आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि उसका पति बीमार है, उसे सुलाने के बहाने ले जाना होगा और आवास के लिए पीड़िता का अंगूठा लगवाना पड़ेगा। इसके बाद आरोपी पीड़िता को अर्ध-बेहोशी की हालत में एक काली स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाकर एक सुनसान जगह पर ले गए, जहाँ दोनों आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।
रात करीब 10 बजे जब पति को होश आया, तो उसने अपनी पत्नी की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद राजापुर बाईपास स्थित एसडीएम आवास के पास पीड़िता लंगड़ाते और रोते हुए मिली। पीड़िता ने रोते हुए अपने पति को पूरी आपबीती सुनाई। वारदात के कारण पीड़िता के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं। रात में डॉक्टर न मिलने के कारण मेडिकल स्टोर से दवा लेकर उसका प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना के अगले दिन उन्होंने सरधुआ थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन पुलिस ने पूरे दिन पीड़िता और उसके पति को थाने में बैठाकर रखा और कोई कार्रवाई नहीं की। यहाँ तक कि पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण भी नहीं कराया गया।पीड़िता आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय जाकर पीड़िता न्याय की गुहार लगाई है।
बाइट - भोली सिंह (पीड़िता )
बाइट - रामबचन सिंह (पीड़िता का पति )