चित्रकूट पत्नी से विवाद के बाद घर से निकले युवक की कर्वी के कपसेठी मंदाकिनी पुल के पास ट्रेन से कटकर मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली क्षेत्रअंतर्गत कपसेठी के मंदाकिनी पुल के पास का है जहां ट्रेन से कट कर 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई मृतक 28 वर्षीय महेश निषाद पुत्र गुल बंदी निवासी शंकर बाजार गोकुलपुरी के परिजनों ने बताया कि महेश का उसकी पत्नी कुसुम से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिससे नाराज होकर महेश बीते सोमवार की शाम को घर से कहीं चला गया था जो वापस नहीं लौटा महेश के घर वापस न लौटने पर परिजन महेश की गुमशुदगी लिखवाने कोतवाली कर्वी पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें एक युवक के कपसेठी मंदाकिनी पुल के पास ट्रेन से कटने की जानकारी दी है और मृतक का फोटो दिखाया है मृतक का फोटो देखते ही परिजनों ने महेश की कपड़ों से पहचान किया है वहीं मृतक की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के शव का आज बुधवार की दोपहर 12:30 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है परिजनों ने बताया घटनाक्रम