रघुराजनगर नगरी: सिविल लाइन में कल्याण पेट्रोल पंप के पास युवक पर चाकू से हमला, एंबुलेंस से ज़िला अस्पताल में भर्ती
सिविल लाइन के कल्याण पेट्रोल पंप के पास देर रात चाकू चल गया । चाकूबाजी में युवक संतोष द्विवेदी गंभीर घायल हो गया । चाकू मारने वालों के नाम अखंड एवं अंशुमन बताया जा रहा है । घटना के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है । खबर लगते ही पुलिस एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंची और घायल संतोष को उठाकर शनिवार की रात 1030 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है ।