सिराथू: कड़ा धाम थाना में थाना समाधान दिवस पर एडिशनल एसपी पहुंचे, लेकिन फरियादी नहीं पहुंचे
शनिवार को थाना समाधान दिवस के मौके पर कड़ा धाम थाने में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह पहुंचे थे।समाधान दिवस के मौके पर इलाके लोग आकर अपने मामलों को पुलिस के सामने रखते हैं।अधिकारी के सामने कड़ा धाम थाने में कोई भी शिकायतकर्ता नहीं आए।इस दौरान थाना प्रभारी समेत स्टाफ तथा चौकी इंचार्ज मौजूद रहे हैं।छोटी-मोटी शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया है।