जहानाबाद: एस एस कॉलेज स्थित डिस्पैच सेंटर सहित जिले के तीनों डिस्पैच सेंटरों से मतदान दल ने मतदान सामग्री के साथ किया कुच
लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के अवसर पर 36 जहानाबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र के जहानाबाद जिला के 216 जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र 217 घोसी विधानसभा क्षेत्र तथा 218 मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए संचालित डिस्पैच सेंटर से मतदान दल के द्वारा EVM एवम् विशेष सामग्री पैकेट प्राप्त किया गया तथा सुरक्षा अभिरक्षा में संबंधित मतदान केंद्रों पर कूच किया गया।