परिहार: परिहार में भीषण बाढ़, निचले इलाकों के घरों में घुसा पानी
परिहार प्रखंड क्षेत्र में लगातार बारिश और नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। हरदी व मरहा नदी के उफान से निचले इलाकों में पानी तेजी से फैल रहा है। कई गांवों में सड़क, खेत और संपर्क मार्ग जलमग्न हो गए हैं। निचले हिस्सों में बने घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण जरूरी सामान सुरक्षित स