लोहरदगा: उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम ने जनता मिलन में सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निर्देश
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त राज महेश्वरम की अध्यक्षता में मंगलवार दोपहर लगभग 1 बजे समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभाकक्ष में जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।