जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 12 सितंबर 2026
*पुरानी बस्ती थाने में थाना समाधान दिवस संपन्न, डीएम व एसपी ने सुनीं जन-समस्याएं*
शनिवार को थाना पुरानी बस्ती में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह* ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से *भूमि विवाद, कानून-व्यवस्था तथा जनसामान्य से जुड़े मामलों* में त्वरित कार्रवाई के लिए संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की जाएं। शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम जनता का विश्वास प्रशासन के प्रति कायम रहे।
थाना समाधान दिवस के दौरान अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित प्राप्त हुईं, जिनके शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए मौके पर ही संयुक्त राजस्व-पुलिस टीमें गठित की गईं।
इस अवसर पर शशांक शेखर राय प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी थानों पर भी थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जहां अधिकारियों ने जन समस्याएं सुनीं और उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत
Basti, Basti | Sep 12, 2026