कटनी नगर: नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर 46 पुलिस राइडर्स कटनी पहुंचे, गांधीनगर परेड में होंगे शामिल, झिंझरी में स्वागत हुआ
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत, देश को नशामुक्त बनाने का संदेश लेकर विभिन्न दिशाओं से निकले 46 पुलिस राइडर्स का दल आज रविवार दोपहर 12 बजे कटनी पहुंचा। इस अवसर पर पुलिस लाईन झिंझरी में दल का स्वागत हुआ इस विशेष रैली में झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार पुलिस के लगभग 46 पुलिस राइडर्स शामिल है।