जांजगीर: डबल मर्डर केस में सख्त फैसला: एक को 4 बार उम्रकैद, दो आरोपियों को 3-3 बार आजीवन कारावास
जांजगीर-चांपा में प्रधान सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने सिवनी शराब दुकान डबल मर्डर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। 4 नवंबर की रात हुई इस वारदात में सुरक्षा कर्मी यदुनंद और जय कुमार की हत्या कर लूट की गई थी। कोर्ट ने मुख्य आरोपी शिव शंकर चौहान को 4 बार आजीवन कारावास और 10 हजार रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। वहीं आरोपी कृष्णा सहिस और महिला सहयोगी मंगली ।