चूरू: भरतिया अस्पताल की सफाई में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश
Churu, Churu | Jun 19, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल की सफाई व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सख्ती दिखाई। मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. रमाकांत वर्मा ने इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में कमी नजर आने पर उन्होंने तत्काल सफाईकर्मियों को मौके पर बुलाकर सुधार के निर्देश दिए।