शिकोहाबाद: जिला संयुक्त चिकित्सालय शिकोहाबाद में खाना खाते समय तैनात डॉक्टर की हार्ट अटैक से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
शिकोहाबाद नगर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में तैनात चिकित्सक डा अभिषेक की हार्ट अटक आने से मौत हो गई। डॉक्टर की मौत से स्वास्थ्य विभाग के लोगों के शोक की लहर दौड़ गई। सीएमएस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी शिकोहाबाद के लिए रवाना हो गए। डॉ अभिषेक शिकोहाबाद के जिला सयुक्त चिकित्सालय में इमरजेंसी वार्ड में कई वर्षों से तैनात थे।