शिकोहाबाद: थाना टूण्डला क्षेत्र में बिशन ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री घायल
थाना टूण्डला क्षेत्र त्रिलोकपुर गांव से विवेक अपनी नौ वर्षीय बेटी काव्या को बाइक पर बिठाकर फ़िरोज़ाबाद आ रहा था इसी दौरान शुक्रवार रात आठ बजे क़रीबन बिशन ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार पिता पुत्री दोनों घायल हो गए। इस दौरान बेटी काव्या को ज्यादा चोट आई। दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।