शिकोहाबाद: तहसील शिकोहाबाद में उप्र संघ लेखपालों ने एंटी करप्शन पर गलत तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए किया धरना प्रदर्शन
तहसील शिकोहाबाद में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपालों ने शनिवार दोपहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारी एकता जिंदाबाद, एंटी करप्शन मुर्दाबाद के नारे लगाये गये। लेखपालों ने आरोप लगाया कि एंटी करप्शन टीम द्वारा लेखपालों को गलत तरीके से फंसाया जाता है। फर्जी तरीके से जेब में रूपये रख दिये जाते हैं।