शिकोहाबाद: रसूलपुर थाने में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों ने गुनाहों को कबूल कर अच्छा नागरिक बनने का लिया संकल्प, एसपी सिटी ने दिलाई शपथ
शुक्रवार रात आठ बजे क़रीबन थाना रसूलपुर पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में थाना पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर अपराधियो को बुलाया, जिन्होंने अपने गुनाह कबूल कर अच्छे नागरिक बनने का संकल्प लिया। जिसको लेकर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने मीडिया को विस्तृत जानकारी दी। बताया उक्त अपराधियो ने आगे से ऐसे अपराध न करते हुए अच्छा नागरिक बनने की शपथ ली है।