पालीगंज: फतेहपुर गांव में आयोजित सत्संग कार्यक्रम से अचानक एक किशोर हुआ लापता, परिवार वालों ने थाने में की शिकायत
पालीगंज क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में आयोजित दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने गया एक किशोर अचानक लापता हो गया। किशोर के लापता हो जाने के बाद परिवार वालों के बीच कई तरह की आशंका बनी हुई है। 13 वर्षीय किशोर रवि भूषण कुमार के रूप में पहचान की जा रही है।