कामां: कामां पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 356 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर मामले में अनुसंधान जारी है। सोमवार शाम 6 बजे किया प्रेस नोट जारी। एसपी गोपीनाथ के निर्देश में की कार्रवाई।