धमतरी: प्राइवेट स्कूलों पर मनमाने फीस वृद्धि का आरोप, कलेक्टर से की गई शिकायत
धमतरी के समाजसेवी शिवा प्रधान, व मोहनी साहू से बताया कि जिले में निजी विद्यालयों द्वारा लगातार फीस में मनमानी वद्धि की जा रही है। इससे आम जनता, विशेषकर मध्यम एवं गरीब वर्ग के पालकों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई स्कूल बिना किसी स्पष्ट नियम या सरकारी दिशा-निर्देशों के फीस बढ़ा रहे हैं, जिससे अभिभावक मजबूरी में अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के लिए।