धौलपुर: 5 अगस्त को मनाया जाएगा साईं स्थापना दिवस
शिर्डी साईं दर्शन भक्त संस्था की बैठक में हुई चर्चा
शिर्डी साईं दर्शन भक्त संस्था धौलपुर की ओर से पुराना शहर गंज स्थित प्रमोद सिंघल के निवास स्थान पर आम सभा की बैठक की गई। जिसमें चर्चा करते हुए साप्ताहिक कार्यक्रम सहित आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं में भोजन वितरण, किसी भी गरीब असहाय कन्याओं के विवाह में सहयोग करना आदि कई बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित किया गया।