धौलपुर: नादोली गांव में संदीप हालातो में हुई विवाहिता की मौत 4 साल पहले हुई थी शादी
राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के नादौली गांव निवासी एक महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद मुंबई से उसके पीहर पक्ष के लोग धौलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज की खातिर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा दिया है।