धौलपुर: जिला कलेक्टर ने बंद कराई अवैध मीट की दुकानें
कलेक्ट्रेट के बाहर बाबा को जल पिलाकर तुड़वाई भूख हड़ताल
सावन माह में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग को लेकर संत योगी बाबा रुन्द्रानाथ 2 दिन से कलेक्ट्रेट धौलपुर पर भूख हड़ताल पर बैठे थे। इसके बाद धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत अवैध मीट की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को अवैध मीट की 3 दुकानों को बंद कराया।