धौलपुर: कलेक्ट सभा घर मेंस्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कलेक्टर ने ली बैठक अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें।