भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता के पलवल आगमन पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम जैसे ही अपनी सीट से उठकर मंच पर बोलने के लिए उठे तो मौका पाकर पूर्व विधायक दीपक मंगला नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्षा डॉ अर्चना गुप्ता के बराबर की कुर्सी पर बैठ गए । उसके बाद जो दिखाई दे रहा है उसके बारे में लोगों की चर्चा का विषय रही।
मंगला जी प्रदेश अध्यक्षा जी और भाजपा जिला अध्यक्ष के हाव-भाव से आसानी से समझा जा सकता है। प्रतीत होता है जैसे मंगला जी ने जिला अध्यक्ष के द्वारा पार्टी संगठन में अपने समर्थक कार्यकर्ताओं की अनदेखी का दुःखडा कहा है। पलवल भाजपा के जिला प्रभारी अरविंद यादव ने भी पूर्व विधायक दीपक मंगला की बातों का समर्थन किया ऐसा जान पड़ रहा है। और जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला ने हाथ जोड़कर प्रदेश अध्यक्ष के आदेश को सिर माथे पर रखा है
Palwal, Palwal | Jun 18, 2026