भीलवाड़ा: विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर नया बापू नगर में डाली गई पाइप लाइन, पेयजल समस्या का हुआ स्थायी समाधान
भीलवाड़ा शहर के वार्ड नं. 11 स्थित नया बापू नगर में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या का अब स्थायी समाधान हो गया है। भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी की अनुशंसा पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) द्वारा क्षेत्र में नई पाइपलाइन डालकर कॉलोनी को नियमित पेयजल आपूर्ति से जोड़ दिया गया है।।