भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में 3 लाख 22 हजार 14 अपात्र लाभार्थी एनएफएसए सूची से हटे, 2 लाख 55 हजार 317 पात्र व्यक्ति सूची में शामिल हुए
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया ‘गिव अप अभियान’ रोज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। भीलवाड़ा जिले ने इस अभियान में अव्वल रहते हुए अब तक 246190 लोगों से ‘गिव अप’ करवाकर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है।ईकेवाईसी के माध्यम से 75824 लोग भी एनएफएसए योजना से हटे हैं।