डिंडौरी: अंडा फेंकने की घटना पर समिति के पदाधिकारी और युवा धरने पर बैठे, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
डिंडौरी में मां काली प्रतिमा के चल समारोह के दौरान अचानक अंडा फेंकने की अफवाह के उपरांत समिति के पदाधिकारी और युवा आक्रोशित हो गए और रानी अवंती बाई चौक में नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठकर प्रदर्शन किया । जानकारी के मुताबिक शनिवार रात लगभग 11:30 अंडा फेंकने की घटना हुई और सड़क पर अंडे टूटे हुए मिले जिसके कारण युवाओं ने आक्रोशित होकर धरना प्रदर्शन किया ।