बखरी: बखरी में आवारा कुत्ते का आतंक,चार लोगों को काटकर किया घायल
बखरी प्रखंड के विभिन्न गांव में कुत्ते के आतंक से चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल को गुरुवार को पीएचसी बखरी में इलाज कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बढ़ती गर्मी के कारण कुत्ते चिड़चिड़ा और आक्रामक हो गए हैं। और इधर-उधर लोगों पर हमला कर रहे हैं। घायल में सलौना के मनोज शर्मा तथा रामपुर के ऋषि कुमार बखरी के हंसराज कुमार और आरव कुमार सिंह शामिल है।