देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के धोरणखास में 370.84 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण और शिलान्यास
शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे कैबिनेट मंत्री एवं मसूरी विधायक गणेश जोशी ने मसूरी के धोरणखास में 370.84 लाख के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल आदि की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है।