कांके: रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा
Kanke, Ranchi | May 20, 2026 रांची में मोबाइल लूट कांड का खुलासा, पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा राजधानी रांची के हरमू स्थित पटेल चौक के पास महिला से मोबाइल लूट की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।बुधवार को 1बजे प्रेस रिलीज जारी कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों और एक विधि के खिलाफ किशोर को गिरफ्तार किया है।