मेहदावल: गायघाट पूर्वी में हिंसक घटना के बाद पुलिस जांच पर उठे सवाल, निर्दोष को फंसाने का आरोप
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के गायघाट पूर्वी गांव में हुई एक हिंसक घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना ठोस जांच किए निर्दोष लोगों को मुकदमे में नामजद कर दिया है। मामले ने उस समय तूल पकड़ लिया जब गांव के तूफानी (प्रधान प्रतिनिधि) और उनके दो बेटों—कमलेश व सचिन—को भी आरोपी बना दिया गया