ऊंचाहार: कोराली गाँव में करंट से झुलसी महिला को ऊँचाहार सीएचसी में मृत घोषित किया गया
फर्राटा पंखे में संचालित करंट की चपेट में आकर महिला झुलस गई, जिसे ऊँचाहार सीएचसी में मृत घोषित किया गया है,प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के कोराली गाँव निवासिनी सतरूपी 28 वर्ष गुरुवार की शाम घर पर ही फर्राटा पंखे का प्लग बिजली के बोर्ड में लगा रही थी, इसी दौरान उसमें संचालित करंट की चपेट में आकर झुलस गई, परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे, तब तक मौत हो गई थी।