गढ़वा: गढ़वा में शिव मंदिर जा रही सेवानिवृत्त शिक्षिका को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट, गहने व नकदी लेकर फरार
Garhwa, Garhwa | Jan 7, 2026 गढ़वा शहर के चिनियां रोड स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। पूजा करने जा रही एक सेवानिवृत्त शिक्षिका को बहाने से रोककर एक अज्ञात युवक ने कथित तौर पर सम्मोहित कर उनके गहने और नकदी लूट ली तथा मौके से फरार हो गया। पीड़िता की पहचान चिनियां रोड–नेहरू नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका किरण कुमारी श्रीवास्तव के रूप में हुई है।