गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जानकीनगर प्राथमिक विद्यालय के कमरे में शुक्रवार को करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने जांच की। युवक के हाथ पर ललित कुमार नाम लिखा मिला, जबकि नाक से खून निकलने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। पुलिस मृतक की पहचान कराने में जुटी है।
#GondaNews #GondaBreaking #GondaPolice #BreakingNews
Gonda, Gonda | Sep 4, 2026