बिहारीगंज: बिहारीगंज में जीविका कैडर संघ की बैठक, राज्य कर्मी का दर्जा देने और सुविधाओं की उठी मांग
बिहारीगंज में बिहार प्रदेश जीविका कैडर संघ की मासिक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता सचिव दिलीप कुमार ने की।बैठक में कैडर सदस्यों ने मानदेय दोगुना करने पर सरकार का धन्यवाद दिया, साथ ही पहचान पत्र, ड्रेस कोड, 25 लाख बीमा और TA/DA की मांग उठाई। सदस्यों ने राज्य कर्मी का दर्जा देने की भी मांग की और एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।